देश

कांग्रेस पार्टी को 20 हजार रुपए से ऊपर के चंदे से मिलने वाली रकम में करीब 75% की कमी आई

कांग्रेस पार्टी को 20 हजार रुपए से ऊपर के चंदे से मिलने वाली रकम में करीब 75% की कमी आई है। 2025-26 में पार्टी को 130.69 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जबकि 2024-25 में ये आंकड़ा 517.39 करोड़ रुपए था।

चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की फाइलिंग के विश्लेषण से यह बात सामने आई है। यह पिछले एक दशक में पार्टी के चंदे में सबसे तेज गिरावट है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कमी की बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिले फंड का कम होना है।

इससे बड़ी गिरावट 2015-16 में आई थी, जब कांग्रेस का घोषित चंदा 86% गिरकर 141.46 करोड़ रुपए रह गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *