देश

कॉकरोच जनता पार्टी कोच्चि में शनिवार को मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन करेगी

कॉकरोच जनता पार्टी कोच्चि में शनिवार को मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी इसे वापस लेने की मांग कर रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और अभिनेता प्रकाश राज प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

प्रदर्शन मार्च शाम 4 बजे मरीन ड्राइव से शुरू होगा। यह मार्च राजेंद्र मैदान पहुंचेगा, जहां जनसभा होगी। इस कार्यक्रम का नाम ‘जंतर मंतर एट कोच्चि’ रखा गया है।

CJP कार्यकर्ताओं के मुताबिक, पार्टी की राष्ट्रीय नेता अफरीन नवाज और दक्षिण भारत प्रभारी विजय रेड्डी मल्लांगी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अभिजीत और प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *