ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन को पीछे छोड़ा। केपटाउन टेस्ट में 9 विकेट लेने से पहले स्टार्क दूसरे नंबर पर थे।
व्हाइट-बॉल क्रिकेट की रैंकिंग में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। भारत के श्रेयस अय्यर टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने भी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया है।
