भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने फिट घोषित कर दिया
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने फिट घोषित कर दिया है। बेंगलुरु में 1 और 2 नवंबर को हुए मैच सिमुलेशन टेस्ट में सफल रहने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें मैदान पर वापसी की मंजूरी दे दी। अब वे टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट खेलने के लिए फिट हैं।
हालांकि, फिट होने के बावजूद प्रसिद्ध न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। वे जल्द न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं, जहां 7 नवंबर से इंडिया-A और न्यूजीलैंड-A के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में खेलने की कोशिश करेंगे।
