टीवी शो ‘बंधन सात जन्मों का’ फेम एक्टर अनुज ठाकुर का हार्ट अटैक से 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया
टीवी शो ‘बंधन सात जन्मों का’ फेम एक्टर अनुज ठाकुर का हार्ट अटैक से 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 30 अक्टूबर की सुबह घर पर नींद में ही उनकी सांसें थम गईं।
एक्टर के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने मीडिया से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है। रूपेश के मुताबिक, अनुज रोजाना सुबह 4:30 बजे उठकर वर्कआउट करते थे, लेकिन 30 अक्टूबर को अलार्म बजने के बाद भी वे नहीं उठे।
