दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया में सोमवार को रूसी हवाई हमले में 24 लोगों की मौत हो गई
दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया में सोमवार को रूसी हवाई हमले में 24 लोगों की मौत हो गई।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, हमला कोमिशुवाखा बस्ती में हुआ। यहां एक स्कूल में राहत सामग्री बांटने का केंद्र चल रहा था और पास में ही शेल्टर था।
जेलेंस्की ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हमले में दो राहतकर्मी और चार पुलिसकर्मी भी मारे गए। उन्होंने इसे बेहद भयावह बताया।
