केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्टर नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान की आलोचना की
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्टर नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह अब तक नसीरुद्दीन शाह को केवल एक कलाकार के रूप में जानते थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी सोच ऐसी है।
गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में रिजिजू ने कहा- मुझे नहीं पता था कि नसीरुद्दीन शाह की सोच इस तरह की है। मैं उन्हें सिर्फ एक कलाकार समझता था। मुझे लगता था कि वह एक अच्छे और सभ्य कलाकार हैं। लेकिन अब पता चला कि वह खुद भी मानसिक रूप से नक्सल हैं।”
