अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने कहा कि लॉरेंस अपना बच्चा है
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने कहा कि लॉरेंस अपना बच्चा है। उसके मुंह से निकल गया कि एक्टर सलमान खान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र धाम मुकाम आकर माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ कर देगा।
उन्होंने सलमान खान को लेकर कहा कि वह डरे हुए हैं और उन्हें लगता है कि कोई आकर मार देगा। सलमान शांति चाहते हैं तो मुकाम आकर माफी मांगें, समाज उनकी सुरक्षा भी करेगा।
