देश

असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में शख्स ने 6 लोगों पर फायरिंग कर दी

असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में शख्स ने 6 लोगों पर फायरिंग कर दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं। इनमें होटल मालिक की पत्नी और बेटा भी शामिल है। घटना बोरा सर्विस एरिया में स्थित बिलास इन होटल में हुई।

पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि गोलीबारी होटल के लीज समझौते से जुड़े संपत्ति विवाद के कारण हुई। आरोपी घनकांत गोगोई ने पिछले साल इस होटल को लीज (किराए) पर लिया था। पिछले कुछ समय से उसका होटल मालिक के परिवार से लीज समझौते को लेकर विवाद चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *