सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ विवादों में आ गई है
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ विवादों में आ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताई है।
IMA ने फिल्म में मेडिकल सेक्टर में भ्रष्टाचार को आम बताने और डॉक्टरों पर हिंसा दिखाने पर चिंता जताई है। फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
