दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी
दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।
नेहा ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती दी थी, जिसमें शांति बनाए रखने के लिए ₹10 हजार का निजी बांड भरने को कहा गया था।
अब नेहा को पीस बॉन्ड भरना होगा। हालांकि कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि इस मामले से जुड़े सारे दस्तावेज नेहा बोरा को उपलब्ध कराए जाएं। कोर्ट ने 22 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
