विदेश

ईरान की नौसेना ने बताया है कि उसने 24 घंटे के भीतर 7 जहाजों को नुकसान पहुंचाया

ईरान की नौसेना ने बताया है कि उसने 24 घंटे के भीतर 7 जहाजों को नुकसान पहुंचाया। इनमें तेल ले जा रहे 4 जहाज शामिल हैं, जिन पर एक साथ हमला किया गया और उनमें आग लग गई। वहीं, होर्मुज के पश्चिम में 3 जहाज बारूदी सुरंगों से टकरा गए।

ईरान का आरोप है कि ये जहाज चेतावनी के बावजूद ऐसे समुद्री रास्ते से गुजरे, जहां से जाने की उन्हें इजाजत नहीं थी। इसके बाद चारों जहाजों पर एक साथ हमला किया गया।

ईरान ने जहाजों के नाम, उनके मालिकों और उन्हें हुए नुकसान की पूरी जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *