तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई
तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई हैं। 22 अक्टूबर के भाव के मुताबिक, दुबई में एक लीटर डीजल ₹123 का है, जबकि दिल्ली में यही डीजल ₹95 में मिल रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले वहां ₹28 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं।
दरअसल UAE ने अक्टूबर में डीजल के दाम 12% बढ़ाए हैं। पिछले 8 महीने में इसमें 90% का इजाफा हुआ है। ऐसे में वहां ईंधन की कीमत करीब दोगुनी हो गई है।
