भारत ने पैरा एशियन गेम्स के तीसरे दिन बुधवार को 27 मेडल जीत लिए
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के तीसरे दिन बुधवार को 27 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 5 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
भारत के अब 14 गोल्ड समेत कुल 62 मेडल हो गए हैं। इनमें 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज शामिल हैं। टीम इंडिया मेडल टैली में पांचवे स्थान पर है।
