कोलकाता के मशहूर बिस्वा बांग्ला गेट के अंदर बने हैंगिंग रेस्टोरेंट में आग लग गई
कोलकाता के मशहूर बिस्वा बांग्ला गेट के अंदर बने हैंगिंग रेस्टोरेंट में आग लग गई। ढांचे से धुआं उठने और करीब 82 फीट नीचे सड़क पर चिंगारियां गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट के अंदर 50 लोग थे। सभी सुरक्षित हैं।फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।
