एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे मुंबई में फायरिंग हुई
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे मुंबई में फायरिंग हुई। घटना में टाइगर को कांच के टुकड़े लगे हैं और गनपाउडर से हाथ जलने के निशान हैं। वहीं, टाइगर के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।
टाइगर जब फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तभी उनकी कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग की। घटना जुहू पुलिस स्टेशन से महज 350 मी. दूर हुई।
हमले के बाद सोशल मीडिया प
