सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही
सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 3,004 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए आ गए है। इसे पहले ये बीते हफ्ते यानी 9 अक्तूबर को 1.49 लाख रुपए पर था।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2.21 लाख रुपए से गिरकर 2.11 लाख रुपए पर आ गए हैं। यानी इसकी कीमत में 10,191 रुपए की कम हुई है।
