सोने-चांदी की कीमतों में तेजी है
सोने-चांदी की कीमतों में आज 16 अक्टूबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 484 रुपए चढ़कर 1,46,426 रुपए पहुंच गया है।
इससे पहले 15 अक्टूबर को यह 1,45,942 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 2,643 रुपए चढ़कर 2,10,918 रुपए पर हो गई है, जो गुरुवार को 2,08,275 रुपए पर थी।
