शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने कहा कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे
शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने कहा कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे। बुधवार को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुए शो के पहले एपिसोड में सलमान ने शादी, अकेलेपन और निजी जिंदगी पर बात की।
सलमान खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में नजर आए। शो में करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं।
बातचीत के दौरान सलमान ने शादी, पिता बनने की इच्छा और अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने से जुड़े सवालों के जवाब दिए।
