मनोरंजन

महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा

महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।

पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले हनी सिंह विदेश में होने का हवाला देकर तीन समन टाल चुके हैं।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह को वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर वे इस बार भी पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *