केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि 2017 में NTA के गठन से 2025 तक उसका कोई पेपर लीक नहीं हुआ
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि 2017 में NTA के गठन से 2025 तक उसका कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा पर संसद की स्थायी समिति के सामने उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि परीक्षाओं में धांधली और रुकावट जरूर हुए, लेकिन पेपर लीक नहीं हुआ।
समिति के कुछ सदस्यों ने इस दावे पर असहमति जताई। राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि NTA की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी से जुड़े 474 मामले अदालतों में चल रहे हैं।
