श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है
श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। धनंजय डी सिल्वा के कप्तानी छोड़ने के बाद कुशल मेंडिस को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है।
तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर अंजला बंडारा को जगह मिली है। लेफ्ट आर्म पेसर दिलशान मदुशंका की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं, निरोशन डिकवेला को टीम से बाहर कर दिया गया है। टेस्ट सीरीज 9 से खेली जाएगी। पहला टेस्ट रावलपिंडी और दूसरा लाहौर में खेले जाएगा।
