पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब ममता अपने कालीघाट स्थित आवास के पास दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं।
ममता इस घटना में घायल नहीं हुईं। घटना के बाद उन्होंने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और फिर अपने आवास लौट गईं। TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम तनिष्ठा साहा है।
