चीन अब इंसानी दिमाग को अपना अगला बड़ा बिजनेस बनाने की तैयारी में है
चीन अब इंसानी दिमाग को अपना अगला बड़ा बिजनेस बनाने की तैयारी में है। क्वांटम कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स और फ्यूजन पावर की तरह उसने ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) को भी भविष्य की उन इंडस्ट्री में गिना है, जिन पर वह दबदबा चाहता है।
बीसीआई यानी ऐसी मशीनें, जो दिमाग से संकेत लेती हैं और उसे संकेत भेजती हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में अमेरिका के साथ चीन की होड़ का यह नया मोर्चा है।
हांगझोउ की स्टार्टअप कंपनी ब्रेनको की प्रदर्शनी में इसकी झलक दिखती है। य
