मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट रविवार को अयोध्या पहुंचीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट रविवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने दोपहर 1:30 बजे हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर में कंगना रामलला की प्रतिमा को अपलक निहारती रहीं।

इस दौरान कंगना ने जल्द शादी करने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा, “अब लगता है कि परिवार के साथ कम से कम एक बार यहां जरूर आना पड़ेगा।” कंगना तीसरी बार अयोध्या पहुंची थीं।

इससे पहले उन्होंने एक शोरूम का उद्घाटन किया। कंगना ने कहा कि अयोध्या में सड़कें बनी हैं और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन अब साकार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *