अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अभिनेता अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अभिनेता अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है।
रिलीज के महज 7 दिनों में फिल्म ने भारत में 245.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ (205.69 करोड़) और ‘दृश्यम 2’ (239.67 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
अब घरेलू नेट कलेक्शन के मामले में यह केवल साल 2020 की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (279.59 करोड़) से पीछे है। दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
