पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए पहले टी-20 में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया
पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए पहले टी-20 में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। माज सदाकत ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। गेंदबाजी में नसीम शाह ने 3 विकेट लिए।
