RSS प्रमुख मोहन भागवत शनिवार से 2 दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे
RSS प्रमुख मोहन भागवत शनिवार से 2 दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे। वे आज शाम 4 बजे संबलपुर पहुंचेंगे। शाम 6 से 8 बजे तक जीएम यूनिवर्सिटी में स्वयंसेवकों के सम्मेलन में शामिल होंगे।
रविवार को वे राज्य के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में संघ की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। RSS के प्रचार प्रमुख सुमंत कुमार पांडा के मुताबिक, भागवत 11 अक्टूबर की शाम को दौरा पूरा करेंगे।
