एक समय ऐसा लगा था कि भुवनेश्वर कुमार का इंटरनेशनल करियर खत्म हो चुका
एक समय ऐसा लगा था कि भुवनेश्वर कुमार का इंटरनेशनल करियर खत्म हो चुका है। पीठ, टखने और घुटने की चोटों ने उनके शरीर पर असर डाला था। 33 साल की उम्र में उनके लिए नई पीढ़ी के तेज गेंदबाजों के बीच वापसी की उम्मीद भी कम नजर आ रही थी। लेकिन भुवनेश्वर ने क्रिकेट छोड़ने के बजाय खुद को दोबारा तैयार करने का रास्ता चुना।
