व्यापार

टेस्ला कंपनी के मालिक इलॉन मस्क का उनकी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया

टेस्ला कंपनी के मालिक इलॉन मस्क का उनकी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है। न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस ने मस्क के साथ ब्रेकअप होने की पुष्टि की है। दोनों के साथ में 4 बच्चें हैं।

उन्होंने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर बताया कि मस्क ने एक हफ्ते पहले ही आई लव यू कहा था लेकिन उन्होंने अचानक ब्रेकअप कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी पहले से कोई वॉर्निंग नहीं मिली थी।

जिलिस ने कहा- मैं इस ब्रेकअप से दुखी हूं, लेकिन मस्क की अब भी बहुत परवाह करती हूं। मैं चाहूंगी कि वे हमेशा खुश रहें। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे और अपने बच्चों की साथ में परवरिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *