SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी ने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया
SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को राहुल-प्रियंका गांधी ने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। दोपहर विपक्षी सांसदों ने लंच किया। राहुल ने पनीर टिक्का-मशरूम खाया। फिर प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर रवाना हुए। एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इस दौरान राहुल और प्रियंका को दो बार हिरासत में लिया गया।
