खेल

तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है

तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। बंगाल से खेलने वाले दोनों पेसर्स ने ईरानी कप में 14 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पेश की है।

रेस्ट ऑफ इंडिया की 167 रन की जीत में आकाशदीप ने 6 और मुकेश कुमार ने 8 विकेट लिए। वहीं, जांघ की चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा भी फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर न्यूजीलैंड जा सकते हैं।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। जोकि 1 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *