आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया कॉरपोरेशन के को-फाउंडर और CEO जेन्सेन हुआंग की कुल नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया कॉरपोरेशन के को-फाउंडर और CEO जेन्सेन हुआंग की कुल नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को एनवीडिया के शेयर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद उनकी नेटवर्थ में यह उछाल आया।
फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह हुआंग की संपत्ति बढ़कर लगभग 203.2 बिलियन यानी करीब 19.5 लाख करोड़ रुपए हो गई। इस बढ़त के साथ वह दुनिया के 7वें सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।
