व्यापार

रिलायंस आंध्र प्रदेश में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी

रिलायंस आंध्र प्रदेश में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस प्रोजेक्ट से राज्य में 3 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां मिलेंगी और आने वाले समय में आंध्र प्रदेश सरकार को लगभग 60,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलेगा।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने आज यानी 2 अक्टूबर को मदनपल्ले में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। वे ‘रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब’ और ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’ के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *