विदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने NATO देशों को चेतावनी दी है कि अगर रूस के इलाके कलिनिनग्राद पर हमला हुआ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने NATO देशों को चेतावनी दी है कि अगर रूस के इलाके कलिनिनग्राद पर हमला हुआ, तो रूस अपने सभी हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं।

पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में वल्दाई फोरम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि रूस यूरोप के किसी देश पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा, लेकिन अपनी जमीन की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *