कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को अनूप कुमार साहा को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया
कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को अनूप कुमार साहा को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। साहा 1 जनवरी 2027 से यह पद संभालेंगे।
वह अभी बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। साहा के पास 32 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें 25 साल का अनुभव बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में है।
साहा की नियुक्ति से शेयर 4% चढ़ा
अनूप कुमार साहा को कोटक महिंद्रा बैंक का नया MD & CEO बनाने की मंजूरी के बाद बैंक के शेयरों में 4% तक की तेजी है। ये ₹433 के करीब पहुंच गया है। ब्रोक्रेज फर्म्स ने साहा की नियुक्ति को बैंक के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
