तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर-2 के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद गैंगस्टर नवीन बाली और संदीप उर्फ धिल्लू ने कथित तौर पर जेल अधिकारियों से बदसलूकी और मारपीट की कोशिश की
तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर-2 के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद गैंगस्टर नवीन बाली और संदीप उर्फ धिल्लू ने कथित तौर पर जेल अधिकारियों से बदसलूकी और मारपीट की कोशिश की। दोनों ने जेल स्टाफ और अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और जान से मारने की बात कही। घटना सितंबर के आखिरी हफ्ते की बताई जा रही है।
जेल अधिकारियों के मुताबिक, धिल्लू परिवार से ई-मुलाकात के दौरान अचानक आक्रामक हो गया। उसने जेल स्टाफ को गालियां दीं और उन पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपना सिर दरवाजे, दीवार और कूलर से बार-बार मारना शुरू क
