टाइम मैगजीन की TIME 100 Next लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है
टाइम मैगजीन की TIME 100 Next लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। यह दुनिया के उभरते सितारों की सालाना लिस्ट है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी से पहचान बना रहे लोगों को शामिल किया जाता है।
15 साल के वैभव इस लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय एथलीट और सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। टाइम ने उन्हें खेल जगत के तेजी से उभरते सितारों की कैटेगरी में रखा है। इस साल की लिस्ट में कुल 7 एथलीट शामिल हैं।
लिस्ट में उनके साथ अमेरिकी फुटबॉल क्वार्टरबैक आर्च मैनिंग, NBA खिलाड़ी टाइरिस मैक्सी, फुटबॉलर नाओमी गिरमा और फोलारिन बालोगन, टेनिस खिला
