व्यापार

1 अक्टूबर 2026 से वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर चार्ज लगेगा

1 अक्टूबर 2026 से वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर चार्ज लगेगा।अब तक के नियम के अनुसार, जब कोई ग्राहक किसी बिजनेस को मैसेज करता था, तो कंपनी अगले 24 घंटे के अंदर बिना कोई फीस दिए ग्राहक को जवाब दे सकती थी।

यह बदलाव केवल API का इस्तेमाल करने वाले बड़े कारोबारों और कंपनियों पर लागू होगा। साधारण वॉट्एसप इस्तेमाल करने वाले आम लोगों और ‘वॉट्सएप बिजनेस एप’ चलाने वाले छोटे कारोबारियों के लिए यह सेवा पहले की तरह ही फ्री रहेगी।

कंपनियों को 30 सितंबर तक पेमेंट का तरीका अपने अकाउंट में जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर 1 अक्टूबर से उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रोक दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *