चांदी की कीमत में आज लगातार चौथे दिन गिरावट रही
चांदी की कीमत में आज लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 1165 रुपए गिरकर 2.21 लाख रुपए पर आ गई, जो मंगलवार को 2.22 लाख रुपए पर थी।
चांदी पिछले 4 दिन में 11,915 रुपए गिर चुकी है। वहीं, सोने की कीमत में आज दो दिन की गिरावट के बाद 221 रुपए की तेजी रही और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.48 लाख रुपए पहुंच गया।
