देश

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक युवक को थप्पड़ मार दिया

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया।

यह पूरा मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। उन्होंने तिलक नगर में बनाई गई सड़क अपने हाथ से उखाड़कर PWD विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा के हाथ में दे दी। वह सड़क की जांच करने पहुंचे थे।

प्रवेश जब वहां से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके पीछे आए और सवाल करने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रहे युवक को उन्होंने थप्पड़ मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *