इन दिनों अगर आप कहीं निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सिल्वर ETF इसके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है
इन दिनों अगर आप कहीं निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सिल्वर ETF इसके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का अनुमान है चांदी इस साल के आखिर तक एक बार फिर 3 लाख रुपए किलो तक जा सकती है। अभी इसकी कीमत 2.29 लाख रुपए किलो पर है।
सिल्वर ETF के जरिए आप शेयर की ही तरह चांदी में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें आप बहुत कम यानी 250 रुपए से शुरुआत कर सकते हैं। बीते एक साल में इसमें 65% से ज्यादा का रिटर्न मिला है।
