हिसार में बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई राजेश कुमार रिश्वत कांड में फंस गया
हिसार में बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई राजेश कुमार रिश्वत कांड में फंस गया है। उसे 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को उसे रंगे हाथ पकड़ा।
अधिकारियों का कहना है कि राजेश ने राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के पास एग्रीकल्चर लैंड पर कॉलोनी के लिए नहर के पानी की व्यवस्था के संबंध में रिश्वत मांगी थी। राजेश कुमार सिंचाई विभाग में असिस्टेंट रेवेन्यू क्लर्क (ARC) है। बताया जा रहा है कि 2 दिन बाद उनका प्रमोशन होने वाला था।
वहीं, राजेश के भाई घनश्याम शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दावा कि उसने रिश्वत नहीं ली थी। वो सरकारी फीस थी, उसकी रसीद भी दी जाती है। इधर, ACB ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए राजेश की अरेस्टिंग का एक फोटो भी जारी किया है।
