खेल

वेस्टइंडीज महिला टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 99 रन से हरा दिया

वेस्टइंडीज महिला टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 99 रन से हरा दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 299 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच हेली मैथ्यूज रहीं। उन्होंने 156 गेंद पर 182 रन की पारी खेली।

मैथ्यूज ने 116.67 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की

  • वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने पारी को शुरुआत से संभाले रखा और 116.67 के स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए। वे वेस्टइंडीज की एक इनिंग में हाईएस्ट स्कोरर भी बनीं। उन्होंने स्टीफनी टेलर के श्रीलंका के खिलाफ 171 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *