खेल

ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने दूसरे अनऑफिशियल वनडे में इंडिया-ए को 2 विकेट से हरा दिया

ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने दूसरे अनऑफिशियल वनडे में इंडिया-ए को 2 विकेट से हरा दिया। इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 338 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए ने 49.3 ओवर में 8 विकेट पर 341 रन बनाकर 3 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया।

तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था। वहीं, दोनों टीमों के बीच होने वाले अनऑफिशियल टेस्ट का वेन्यू बदल दिया गया है। पहले यह मैच धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन अब मोहाली में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *