भारत की ओर जा रहे व्यापारिक जहाज एमवी केप डाओ पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई
भारत की ओर जा रहे व्यापारिक जहाज एमवी केप डाओ पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
दूतावास के मुताबिक जहाज पर मौजूद 19 भारतीयों को बचा लिया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि जहाज पर हमला किसने किया।
