IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत मामले में एग्जाम हॉल का 54 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आया
IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत मामले में एग्जाम हॉल का 54 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें साहिल काली टी-शर्ट पहने आगे वाली सीट पर बैठे नजर आ रहा है। एग्जाम हॉल के अंदर तीन सुपरवाइजर भी नजर आ रहे हैं।
इसी दौरान प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला साहिल के पास आते हैं। फुटेज में दोनों के बीच बातचीत होती दिखती है। इसके बाद साहिल प्रोफेसर को अपना मोबाइल फोन सौंपते नजर आता है। दूल्ला साहिल से आंसर शीट भी लेते हैं। इसके बाद उसे एग्जाम हॉल से बाहर निकाल दिया गया।
उसी दिन शाम में साहिल का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका
