सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट रही
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 22 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,201 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया है।
एक किलो चांदी की कीमत 2070 रुपए कम होकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले कल भी चांदी 1,916 रुपए और सोना 390 रुपए सस्ता हुआ था। चांदी दो दिन में करीब 4 हजार और सोना 1,500 रुपए सस्ता हुआ है।
