Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

मरवाही उपचुनाव के लिए बीजेपी ने डॉ गंभीर सिंह को बनाया उम्मीदवार

रायपुर
छत्तीसगढ़ के मरवाही में उपचुनाव है। पूर्व सीएम अजीत योगी के निधन के बाद यह सीट खाली हुआ था। इस उपचुनाव में जोगी कांग्रेस ने पूर्व सीएम के बेटे अमित योगी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार की घोषणा को लेकर लगातार मंथन कर रही थी। मरवाही सीट के लिए कई दावेदार बताए जा रहे थे। आज इस पर मुहर लग गई है।

बीजेपी ने डॉ गंभीर सिंह को मरवाही से उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद बीजेपी ने आज उपचुनाव वाले सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मरवाही सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से जोगी परिवार के ही कब्जे में है। अजीत जोगी के निधन के बाद उनके बेटे अमित जोगी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *