व्यापार

अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया

अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। वे 1970 से इस पद पर थे। कंपनी ने शुक्रवार, 18 सितंबर को बताया कि 96 साल के बफेट अब मानद चेयरमैन यानी चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका निभाएंगे। वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी बने रहेंगे।

कंपनी के लंबे समय से तय उत्तराधिकार योजना यानी सक्सेशन प्लान के तहत बोर्ड ने वॉरेन बफेट के बेटे हॉवर्ड बफेट को नया चेयरमैन चुना है। वहीं ग्रेग एबेल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और सुजैन डेकर लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *